मुख्य मार्ग पर घूमता दिखाई दिया तेंदुआ‚ वीडियो वायरल
Meerut News - गणेशपुर से हस्तिनापुर जाने वाले मार्ग पर एक तेंदुआ रात में पेट्रोल पंप के सामने खेत में देखा गया। युवकों ने उसकी वीडियो बनाई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के पदचिह्न देखे। क्षेत्रीय वन अधिकारी ने बताया कि यह सेंचुरी क्षेत्र है और तेंदुआ होना स्वाभाविक है।
गणेशपुर से हस्तिनापुर जाने वाले मार्ग पर गुरुवार देर रात्रि पेट्रोल पंप के सामने सड़क के किनारे खेत में तेंदुआ जाता दिखाई दिया। कार से गुजर रहे युवकों ने उसकी वीडियो बना ली। सूचना पर वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के पदचिह्न देखे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र के समीप लगातार काटी जा रही अवैध कॉलोनियों से जंगलों का ह्रास हो रहा है। जिससे जीव रात में इधर उधर भटकते रहते है। गुरुवार रात लगभग साढ़े दस बजे सड़क किनारे मिट्टी के ढेर के समीप से तेंदुआ जाता हुआ दिखाई दिया। वहां से गुजर रहे कार सवार युवकों ने उसकी वीडियो बना ली।
इसके बाद जैसे ही वन कर्मियों को सूचना दी गई। जिस पर वन विभाग की टीम शुक्रवार की प्रातः मौके पर पहुंची तथा पदचिह्न की जांच की। क्षेत्रीय वन अधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि सेंचुरी क्षेत्र है तेंदुआ होना स्वाभाविक है पदचिह्नों से तेंदुआ ही प्रतीत हो रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


