सैनी गांव के जंगल में तेंदुए की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत
सैनी गांव के जंगल में फायरिंग रेंज के पास तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में हडकंप मच गया। ग्रामीणों ने तेंदुए की वीडियो बनाई और पुलिस को सूचित किया। तेंदुआ दिखाई देने के बाद से लोग खेतों पर जाने से डर रहे हैं। ग्राम प्रधान ने वन विभाग से तेंदुए के रेस्क्यू की मांग की है।

सैनी गांव के जंगल में फायरिंग रेंज के पास तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में हडकंप मच गया। ग्रामीणों ने तेंदुए की वीडियो बनाते हुए पुलिस को जानकारी दी। सैनी गांव के जंगल में स्थित फायरिंग रेंज के पास मंगलवार दोपहर ग्रामीणों ने खेत में तेंदुए को बैठा हुआ देखा। जिसकी ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।तेंदुआ दिखाई देने के बाद से ग्रामीण खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। उधर, ग्राम प्रधान जगवीर सिंह ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने खेत मे तेंदुए को बैठे हुए देखा था।
पुलिस मौके पर पहुंची तो तेंदुआ नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को जल्द से जल्द तेंदुए को रेस्क्यू करना चाहिए।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


