मेरठ: यूकेलिप्टस के पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, फोटो वायरल, ग्रामीणों में दहशत, जाल लगाया, ड्रोन से कॉबिंग
मेरठ/बहसूमा, एक गांव मोड कला में तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा हुआ देखा गया। किसानों ने इसकी सूचना दी, जिससे इलाके में भगदड़ मच गई। वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और तेंदुए की तलाश शुरू की। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई, क्योंकि जानवर आक्रामक हो सकता था।
मेरठ/बहसूमा, हिन्दुस्तान टीम थाना क्षेत्र के गांव मोड कला में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब खेतों की ओर जा रहे किसानो ने एक यूकेलिप्टस के ऊंचे पेड़ पर तेंदुआ चढ़ा हुआ देखा। पेड़ पर बैठे खूंखार जानवर को देखते ही किसानों के हाथ-पांव फूल गए और कुछ देर के लिए इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी खुशूब उपाध्याय टीम के साथ मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश में कॉबिंग अभियान चलाया।
दूसरी ओर, वन विभाग ने तेंदुआ पकड़ने के लिए जाल लगा दिया। तेंदुए की तलाश में कॉबिंग के लिए ड्रोन मंगवाया गया है.
गांव के किसानों की प्रतिक्रिया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार सुबह करीब छह बजे गांव के कई किसान रोजाना की तरह अपने खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के बाहरी हिस्से में स्थित लोकेंद्र मास्टर के खेत के पास पहुंचते ही कुछ ग्रामीणों की नजर यूकेलिप्टस के एक लंबे पेड़ पर गई। पहले तो उन्हें लगा कि कोई जंगली जानवर पेड़ पर बैठा दिखा। किसानों का दावा है कि वह तेंदुआ था। उसे देखते ही ग्रामीण भयभीत हो गए और वहां से पीछे हट गए.
सूचना का फैलना
ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। कुछ ही मिनटों में गांव में तेंदुए के पेड़ पर बैठे होने की सूचना फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। महिलाएं और बच्चे भी दूर-दूर से यह नजारा देखने पहुंचे, जबकि कई लोगों ने डर के कारण अपने बच्चों को घरों से बाहर निकलने से रोक दिया.
तेंदुए की गतिविधि
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि काफी देर तक तेंदुआ पेड़ की ऊपरी डालियों पर बैठा रहा और नीचे खड़ी भीड़ को देखता रहा। हालांकि ग्रामीणों में भय इतना अधिक था कि कोई भी व्यक्ति पेड़ के अधिक करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। लोगों का कहना था कि यदि जानवर अचानक नीचे उतर आता तो बड़ा हादसा हो सकता था.
वन विभाग की कार्रवाई
घटना की जानकारी तुरंत वन विभाग और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। उधर, गांव में लगातार बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ग्रामीणों को पेड़ से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति जानवर को उकसाने या उसके पास जाने का प्रयास न करे, क्योंकि इससे वह आक्रामक हो सकता है.
पिछले दिनों की घटनाएं
ग्रामीणों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से इलाके में जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ी हुई दिखाई दे रही थीं। कई किसानों ने रात के समय खेतों के आसपास किसी बड़े जानवर के घूमने की आशंका जताई थी, लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि सुबह होते ही गांव के बीचोंबीच पेड़ पर चीता दिखाई देगा। घटना के बाद आसपास के गांवों में भी दहशत का माहौल बन गया। वन क्षेत्राधिकारी खुशूब उपाध्याय विभागीय कर्मचारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। वन अफसरों ने लोगों को सतर्क रहने और अकेले खेतों की ओर न जाने की सलाह दी गई है.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


