पिता ने कराया 11 आरोपियों पर मुकदमा

Feb 06, 2026 10:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

Meerut News - मोहम्मद असलम के पिता इमरान की शिकायत पर कई आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा और गैर कानूनी सभा के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों ने एक दिन पहले मीटिंग कर हमले की योजना बनाई थी। असलम तीन महीने पहले जमानत पर आया था।

पिता ने कराया 11 आरोपियों पर मुकदमा

मोहम्मद असलम के पिता इमरान की तहरीर पर आहद पुत्र समीम, असद पुत्र अमीर अहमद, रिहान पुत्र अमीर अहमद, तारिक पुत्र अमीर अहमद, राशिद पुत्र अमीर अहमद, शमी पुत्र अमीर अहमद, इस्माइल पुत्र शमीम, समीर उर्फ मोटा बवानिया पुत्र सलीम, अमीर अहमद पुत्र इशाक, चंदन पुत्र इशाक और आमना पुत्री शमीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों पर बीएनएस की धारा 190, 191(2), 191(3), 109(1), 351(2) यानी बलवा, दंगा, गैर कानूनी सभा या जमावड़ा, हत्या का प्रयास और धमकी की धाराएं लगाई गई हैं। ------------------------- एक दिन पहले मीटिंग कर बनाई प्लानिंग मोहम्मद असलम के पिता और मुकदमा वादी इमरान ने पुलिस को बताया कि करीब तीन माह पूर्व ही असलम जमानत पर छूटकर आया था।

हमले से एक दिन पहले आरोपियों ने एक मीटिंग की थी। यह मीटिंग हाजी अमीर के यहां की गई। इस मीटिंग में हाजी अमीर, अहमद पुत्र इशाक, चंदन पुत्र इशाक और आमना पुत्री शमीम शामिल थे। इसी बैठक में हमले की प्लानिंग की गई थी। आरोपियों ने सप्ताह पूर्व ही हथियार जुटा लिए थे। बताया कि इसी मीटिंग के बाद शुक्रवार को कातिलाना हमला किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।