लखनऊ की घटना को लेकर अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - लखनऊ में अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर तोड़े गए चैम्बर्स का पुनर्निर्माण कराने और घायल वकीलों का मुफ्त इलाज करने की मांग की। मवाना के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। सभा में यह तय हुआ कि लाठीचार्ज की घटना के विरोध में सोमवार को काम नहीं करेंगे।

लखनऊ की घटना को लेकर अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे

बार एसोसिएशन के अधिवक्ता लखनऊ की घटना को लेकर बेहद नाराज दिखाई दिए। अधिवक्ताओं ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में तोड़े गए चैम्बर्स को सरकार से पुनः निर्माण कराने की मांग रखी। वहीं मवाना के समस्त अधिवक्ता लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की घटना को लेकर सोमवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहे। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं की एक आम सभा बार हॉल मवाना में राजीव कुमार कंसल की अध्यक्षता में हुई। सभा का संचालन उप-सचिव सुनील कुमार ने किया। लखनऊ में न्यायालय में परिसर के आसपास लखनऊ नगर निगम व पुलिस प्रशासनिक द्वारा चैम्बर गिराकर बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज कर वकीलों को घायल किये जाने के मामले में सभा में सर्वसम्मति से तय हुआ कि इस घटना के विरोध में सोमवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे।वहीं

सरकार को भेजे ज्ञापन में तोड़े गये चैम्बर्स का पुनः निर्माण कराने, घायल अधिवक्ता का मुफ्त में इलाज कराने और दोषी नगर निगम व पुलिस के विरुद्ध कठोरात्मक कार्रवाई की मांग की गई। अधिवक्ताओं राजीव कुमार कंसल, पीताम्बर सिंह, मौ. इरशाद, विजेन्द्रपाल सिंह चौधरी, श्रीबल्लभ, इन्दीवर सिंह आदि रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।