मेरठ बंद को व्यापारिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने दिया समर्थन
Meerut News - सरधना में 17 दिसंबर को हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग को लेकर मेरठ बंद का आयोजन किया जाएगा। वकीलों को राजनीतिक दलों और व्यापारिक संगठनों का समर्थन मिला है। सरधना बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं ने न्याय की सुलभता की कमी पर चिंता जताई और सभी से बंद में सहयोग की अपील की।

सरधना। वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग को लेकर 17 दिसंबर को मेरठ बंद पर वकीलों को राजनीतिक दलों और व्यापारिक संगठनों का भी समर्थन मिल गया है। सोमवार को सरधना बार सभागार में बैठक हुई। इसमें राजनीतिक दल और व्यापारिक संगठन के लोगों ने शिरकत कर मेरठ बंद को समर्थन दिया और 17 दिसंबर को पूर्ण रूप से बाजार बंद रखने की बात कही। सोमवार को सरधना बार एसोसिएशन की बैठक बार सभागार में आयोजित की गई। इसमें वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर प्रस्तावित मेरठ बंद पर चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दल व व्यापारिक संगठन के लोग भी शामिल हुए।
बार अध्यक्ष विक्रम त्यागी ने कहा कि हाईकोर्ट मेरठ से करीब सात सौ किलोमीटर की दूरी पर है जिसके चलते जनता को सस्ता और सुलभ न्याय मिलना मुश्किल हो गया है। अधिवक्ता वर्षों से वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग कर रहे हैं। मगर उनकी बात नहीं सुनी जा रही। केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर आगामी 17 दिसंबर को हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर मेरठ बंद का ऐलान किया गया है। उन्होंने सभी संगठनों से सरधना बंद में सहयोग करने की अपील की। राजनीतिक दल और व्यापारिक संगठन के लोगों ने अधिवक्ताओं का बंद में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। संचालन ईश्वरचंद ने किया। इस मौके पर सूर्यदेव त्यागी, ऐनुद्दीन शाह, शाहवेज अंसारी, पंकज जैन, अली शाह, मंगू प्रधान, संजीव त्यागी, सैय्यद रिहानुद्दीन, जीशान कुरैशी, दीपक शर्मा, सुशील कुमार, जितेंद्र पांचाल, प्रशांत त्यागी, पंकज शर्मा, प्रवीण कुमार, भारत भूषण आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




