दुकान के बाहर बाइक खड़ी करने पर विवाद, अधिवक्ता से मारपीट
कोतवाली क्षेत्र के सर्राफा बाजार में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में अधिवक्ता आशुतोष शर्मा पर हमला कर दिया गया। दुकानदार के बेटे शिवम अग्रवाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर लोहे से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के सर्राफा बाजार में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में अधिवक्ता पर हमला कर दिया गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आशुतोष शर्मा अपने साथी निवेश चौधरी के साथ बाजार पहुंचे थे। उन्होंने एक दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर दी, जिस पर दुकानदार ने आपत्ति जताई। जिस पर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि दुकानदार का बेटा शिवम अग्रवाल पहुंचा और अपने साथियों के साथ मिलकर आशुतोष पर हमला कर दिया।
इस दौरान लोहे से वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली थाने ले गई।पुलिस ने पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर आरोपी शिवम, उसके पिता और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल अधिवक्ता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


