Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsLarge Gathering at Shri Digambar Jain Temple for Kalyan Mandir Rituals
धर्म के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति को होगी मोक्ष की प्राप्ति

धर्म के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति को होगी मोक्ष की प्राप्ति

संक्षेप:

Meerut News - सरधना के श्री दिगंबर जैन शिखर बंद मंदिर में चल रहे श्री कल्याण मंदिर विधान का 44वां दिन मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भाग लिया और महाराज ने दान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गरीबों की मदद करने से धन में कमी नहीं आती। अंतिम दिन हवन का आयोजन किया जाएगा।

Jan 14, 2026 01:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

सरधना। मोहल्ला चौक बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन शिखर बंद मंदिर में चल रहे श्री कल्याण मंदिर विधान का मंगलवार को 44 वां दिन था। विधान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ उठाया। प्रवचन में महाराज ने कहा कि गरीबों को दान करने वालों के धन में कभी कमी नहीं आती है। इसलिए मनुष्य को सदैव गरीबों की मदद करनी चाहिए। संपूर्ण विधान आचार्य श्री भारत भूषण महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। जिसमें शांति धारा की बोली में प्रवीण जैन, रेखा जैन, आयुषी जैन, अमीषा जैन, अनुष्का जैन को प्राप्त हुई। दूसरी बोली लेने का सौभाग्य बिनोद जैन सर्राफ को मिला।

प्रवीण जैन ने बताया कि कल्याण मंदिर विधान के आखिरी दिन बुधवार को हवन करके समापन किया जाएगा। विधानचार्य नितेश शास्त्री, विनोद जैन, कमल जैन, वैभव जैन, संजीव जैन, वर्णिका जैन, दीपक जैन आदि ने लाभ लिया। प्रवचन देते हुए महाराज ने कहा कि पूजन विधान में जो धर्म का लाभ लेता है, उसको मोक्ष की प्राप्ति होती है। महाराज ने आगे कहा कि जो लोग पूजा-दान करते हैं, उनके जीवन में कभी भी अनहित नहीं होगा। सदैव भगवान उसकी रक्षा करेंगे। दान करने वालों के धन में कभी कमी नहीं आती है। इसलिए धर्म के रास्ते में धन खर्च करना चाहिए। गरीबों की मदद करनी चाहिए। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;