चौथी मंजिल से गिरे मजदूर की उपचार के दौरान मौत

Feb 14, 2026 02:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - खरखौदा में एनसीआर मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल से गिरने के बाद एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गुरुवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मजदूर के पिता ने कोई कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।

चौथी मंजिल से गिरे मजदूर की उपचार के दौरान मौत

खरखौदा। मेरठ-हापुड़ मार्ग पर लालपुर स्थित एनसीआर मेडिकल कॉलेज में चौथी मंजिल से गिरकर मजदूर घायल हो गया था। उसको अस्पताल में भर्ती कराया जहां गुरुवार देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिहार के जनपद अररिया के थाना रानीगंज क्षेत्र के गांव डुमरिया निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद मेहताब पुत्र बसीरुद्दीन अपने साथियों के साथ लालपुर स्थित एनसीआर मेडिकल कॉलेज में मजदूरी कर रहा था। गुरुवार सुबह चौथी मंजिल पर साथियों के साथ प्लास्टर का कार्य कर रहा था। अचानक बल्ली से पैर फिसलने से वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया और उसको इमरजेंसी में भर्ती कराते हुए परिजनों को सूचना दी गई।

गुरुवार देर रात घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सूत्रों के अनुसार मजदूर के पिता ने कोई कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।