ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठचैनल पर टिप्स देंगी केवी की शिक्षिका

चैनल पर टिप्स देंगी केवी की शिक्षिका

स्वयंप्रभा चैनल पर केंद्रीय विद्यालय संगठन के शिक्षक-शिक्षिकाओं का भी योगदान दिखाई देगा। केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस मेरठ की वरिष्ठ अध्यापिका सिम्मी सिंह सोशल साइंस के कुछ मुख्य टॉपिक्स पर लेक्चर...

चैनल पर टिप्स देंगी केवी की शिक्षिका
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 06 Apr 2020 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

स्वयंप्रभा चैनल पर केंद्रीय विद्यालय संगठन के शिक्षक-शिक्षिकाओं का भी योगदान दिखाई देगा। केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस मेरठ की वरिष्ठ अध्यापिका सिम्मी सिंह सोशल साइंस के कुछ मुख्य टॉपिक्स पर लेक्चर देते हुए दिखाई देंगी।

वह नौ, 11, 13 अप्रैल को चैनल पर आएंगी। नौ अप्रैल को पॉलीटिकल पार्टीज एंड प्रेशर ग्रुप, 11 को पॉपुलेशन अवर ग्रेटेस्ट रिसोर्स, 13 को चैलेंजिस टू इंडियन डेमोक्रेसी पर उनका लेक्चर चलेगा। इसका लाभ सभी छात्र-छात्राएं उठा सकते हैं। इस बारे में केवी सिख लाइंस के प्रधानाचार्य नवल सिंह ने बताया कि मेरठ से केवी सिख लाइंस के सिम्मी सिंह शिक्षिका के लेक्चर चलेंगे। उन्होंने बताया कि यह बहुत खुशी की बात है और मेरठ के लिए भी गर्व की बात है। नौ अप्रैल को ढाई से चार बजे तक, 11 को एक से ढाई बजे तक, 13 अप्रैल को ढाई से चार बजे तक कार्यक्रम का प्रसारण होगा।

माध्यमिक के छात्र भी पढ़ सकते हैं ऑनलाइन किताब

माध्यमिक शिक्षा परिषद में भी छात्र एनसीईआरटी की किताबों का लाभ ले सकते हैं। छात्र इस लिंक (ncert.nic.in/tex book/txtbook.htm) पर किताबों को डाउनलोड कर सकते हैं और लाभ ले सकते हैं।

केवी में फीस जमा करने की मिली सुविधा

मेरठ। केंद्रीय विद्यालय में अभिभावकों को फीस जमा करने के लिए सुविधा दी गई है। प्रधानाचार्य केवी सिख लाइंस के नवल सिंह ने बताया कि अभिभावक 30 अप्रैल तक भी फीस जमा कर सकते हैं। इससे आगे का समय भी स्थिति को देखते हुए मिल सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें