Meerut News: टीएफसी और आईएफ अकादमी बने चैंपियन

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: मेरठ में कृष्णा अग्रवाल मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का समापन हुआ। अंडर-16 में टीएफसी ने जलवायु फुटबॉल एकेडमी को 1-0 से हराया, अमन बेस्ट प्लेयर बने। अंडर-19 में इंटरनेशनल फुटबॉल एकेडमी ने मेरठ स्पोर्टिंग को हराकर चैंपियनशिप जीती, वरिश ने निर्णायक गोल किया।

Meerut News: टीएफसी और आईएफ अकादमी बने चैंपियन

Meerut News: मेरठ। जेपी एकेडमी फुटबॉल ग्राउंड पर सोमवार को कृष्णा अग्रवाल मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का सोमवार को समापन हो गया। मेरठ स्पोर्टिंग फुटबॉल एकेडमी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-16 और अंडर-19 आयु वर्ग में 16-16 टीमों ने प्रतिभाग कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-16 वर्ग के फाइनल में टीएफसी (तोपखाना फुटबॉल क्लब) और जलवायु फुटबॉल एकेडमी के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। टीएफसी के अमन ने निर्णायक गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से जीत दिलाई। जिसमें अमन को बेस्ट प्लेयर, जबकि जलवायु एफसी के रोहित को बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार दिया। वहीं अंडर-19 वर्ग के फाइनल में इंटरनेशनल फुटबॉल एकेडमी ने मेरठ स्पोर्टिंग फुटबॉल एकेडमी को 1-0 से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की।इंटरनेशनल

फुटबॉल एकेडमी के वरिश ने शानदार फ्री-किक के जरिए निर्णायक गोल किया। मेरठ स्पोर्टिंग फुटबॉल एकेडमी के आरव को बेस्ट प्लेयर और इंटरनेशनल फुटबॉल एकेडमी के रोहन को बेस्ट गोलकीपर चुना गया। आयोजक सिद्धार्थ राठी, गौरव तोमर, सत्यम तोमर और आर्यन तोमर द्वारा अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर जेपी स्कूल के निदेशक डॉ. विशाल अग्रवाल, व्यापार मंडल भाजपा के सह-संयोजक अमर शर्मा, राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा-उत्तर प्रदेश प्रभारी रिचा सिंह तथा मेरठ फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव ललित पंत मौजूद रहे।

Rakesh Priyadarshi

लेखक के बारे में

Rakesh Priyadarshi

शॉर्ट बायो :

राकेश प्रियदर्शी पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में सेना और कैंट बोर्ड बीट को देख रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

राकेश प्रियदर्शी मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में पश्चिम उत्तर प्रदेश, मेरठ में सेना और कैंट बोर्ड टीम की लीड करते हैं। 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया में कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


कॅरियर का सफर

राकेश प्रियदर्शी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2000 में हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख अखबार से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2007 से 2008 तक दैनिक जागरण में डिजिटल के साथ काम किया। 2008 से हिन्दुस्तान में शुरुआत की। यहां उन्होंने सेना, कैंट बोर्ड की खबरों की विशेष कवरेज की।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

बीए (आनर्स) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा होने के साथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। लगातार सेना, कैंट बोर्ड और राजनीति, प्रशासनिक खबरों को कवर कर रहे हैं। राजनीति, प्रशासन, सेना और कैंट बोर्ड बीट पर अच्छी पकड़ है।


विजन

सेना और कैंट बोर्ड के विषयों पर गहरी समझ है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। इस लक्ष्य के साथ ही पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

मेरठ समेत वेस्ट यूपी की राजनीति पर अच्छी समझ
प्रशासनिक गतिविधियों पर अच्छी पकड़
सेना और कैंट बोर्ड की गतिविधियों की एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: टीएफसी और आईएफ अकादमी बने चैंपियन