ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठभागवत कथा में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

भागवत कथा में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेस एक स्थित सीएल कालोनी के भागवत पार्क में में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव उत्साह पूर्वक...

भागवत कथा में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 06 Dec 2021 08:55 PM
ऐप पर पढ़ें

मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेस एक स्थित सीएल कालोनी के भागवत पार्क में में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव उत्साह पूर्वक मनाया गया। कथा व्यास पं. श्याम सुंदर दास ने बाबा के घर पर उत्सव के माहौल का सुंदर वर्णन किया।

इस मौके व्यासजी ने कहा कि भगवान का अपने भक्तों के भाव और प्रेम से बंधे हैं। उनसे भक्तों की दुविधा कभी देखी ही नहीं जाती। पं. श्याम सुंदर दास व्यास ने कथा के दौरान वामन अवतार, समुंद्र मंथन, श्री राम जन्मोत्सव और भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का सुंदर और भाव पूर्ण वर्णन किया। जगदीप गुप्ता, चंद्रमोहन गुप्ता, नरेश शर्मा, सचिन पुंडीर, बॉबी गुप्ता, बीना गुप्ता, गीता गुप्ता, शशि पुंडीर, कल्पना, विकास गुप्ता, वंश, शिवांश, रविकांत का सहयोग रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें