ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठशहीद स्मारक: क्रांति दिवस पर लगी प्रदर्शनी देखने उमड़ी भीड़

शहीद स्मारक: क्रांति दिवस पर लगी प्रदर्शनी देखने उमड़ी भीड़

क्रांति दिवस पर राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय में 1857 क्रांति गाथा विषय पर छायाचित्र प्रदर्शनी लगी। इसका उद्घाटन एडीएम सिटी ने किया। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि...

शहीद स्मारक: क्रांति दिवस पर लगी प्रदर्शनी देखने उमड़ी भीड़
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSat, 11 May 2019 01:43 AM
ऐप पर पढ़ें

क्रांति दिवस पर राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय में 1857 क्रांति गाथा विषय पर छायाचित्र प्रदर्शनी लगी। इसका उद्घाटन एडीएम सिटी ने किया। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

उद्घाटन के दौरान एडीएम सिटी महेश चंद्र शर्मा, एडीएम वित्त तथा एसडीएम के साथ ही संग्रहालय अध्यक्ष पतरू, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य फतेह चंद, नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन सिद्दीकी, मोहम्मद असलम, प्रकाश निधि रहे। एडीएम सिटी ने कहा कि संग्रहालय द्वारा निश्चित रुप से हमारे भारतीय इतिहास और संस्कृति के संवर्द्धन और संरक्षण का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। प्रदर्शनी के जरिए क्रांति गाथा को दिखाने प्रयास किया। संग्रहालय अध्यक्ष पतरू ने क्रांति के प्रस्फुटित होने में मेरठ क्षेत्र के योगदान पर प्रकाश डाला। प्रदर्शनी का अवलोकन विभिन्न स्कूलों से आए छात्रों ने किया। अब्दुल जब्बार एडवोकेट, जनार्दन, नरेश गुप्ता, रामपाल, मनोज कुमार, इमरान कुरैशी, महेंद्र सिंह, एसपी भाटी ने कहा कि क्रांति के माध्यम से हम पूरे भारत को एकता के बंधन में बांध सकते हैं।

प्रदर्शनी में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण स्थल बैरकपुर (पश्चिम बंगाल), मेरठ, दिल्ली, कानपुर, इलाहाबाद, लखनऊ आदि स्थलों के दुर्लभ चित्रों के साथ ही विभिन्न क्रांतिकारियों की स्क्रिप्ट भी प्रदर्शन की गई थी। प्रमुख क्रांतिकारियों चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, सुभाष चंद्र बोस और महात्मा गाधी के भी चित्रों को प्रदर्शित किया था। राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय के आरके सिंह, राकेश कुमार, चित्रवर्धन गुप्ता, अब्दुल्ला, हरिओम शुक्ला आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें