Meerut News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सुभाष और नेहरू सदन का दबदबा

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: केके पब्लिक स्कूल में कक्षा छह से दस तक के छात्रों के लिए सामाजिक विज्ञान सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने भूगोल, इतिहास और अर्थशास्त्र से संबंधित प्रश्नों का उत्तर दिया। नेहरू और गांधी सदन ने विभिन्न वर्गों में अव्वल स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधन ने विजेताओं की सराहना की।

Meerut News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सुभाष और नेहरू सदन का दबदबा

Meerut News: केके पब्लिक स्कूल में कक्षा छह से 10 तक के छात्र-छात्राओं के लिए सदनवार सामाजिक विज्ञान सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं से भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र के साथ भारत और विश्व से संबंधित पाठ्यक्रम आधारित प्रश्न पूछे गए। सभी सदनों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कक्षा छह से आठ तक के बालक वर्ग में नेहरू सदन ने प्रथम, गांधी सदन ने द्वितीय, सुभाष सदन ने तृतीय और टैगोर सदन ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में नेहरू सदन प्रथम, गांधी और सुभाष सदन संयुक्त रूप से द्वितीय तथा टैगोर सदन तृतीय स्थान पर रहा। वहीं, कक्षा नौ और 10 के बालक वर्ग में सुभाष सदन प्रथम, गांधी सदन द्वितीय तथा नेहरू और टैगोर सदन संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।

बालिका वर्ग में गांधी सदन ने प्रथम, सुभाष सदन ने द्वितीय, नेहरू सदन ने तृतीय और टैगोर सदन ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर स्कूल मैनेजर सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार और प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना की। उन्होंने विजेता सदनों के छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने देश और विभिन्न राज्यों के बारे में विस्तृत जानकारी रखनी चाहिए। इससे उन्हें देश के किसी भी हिस्से में जाने पर वहां की जानकारी समझने में आसानी होगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सुभाष और नेहरू सदन का दबदबा