ट्रेड डील देश के किसानों को करेंगी बर्बाद: अखिलेश शुक्ला

Feb 18, 2026 01:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला मेरठ पहुंचे और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से मिले। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील किसानों के लिए धोखा है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि कांग्रेस किसानों के हितों के लिए लड़ाई जारी रखेगी और जागरूकता फैलाएगी।

ट्रेड डील देश के किसानों को करेंगी बर्बाद: अखिलेश शुक्ला

किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला मेरठ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमवीर तोमर भी उनके साथ रहे। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि भारत की अमेरिका के साथ ट्रेड डील किसानों के साथ एक छलावा और धोखा है। यूपी के किसानों पर इसका बड़ा असर पड़ेगा। किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमवीर तोमर ने बताया किए किसानों के हक की आवाज बुलंद करेंगे। दूसरी ओर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि किसानों के हितों की कांग्रेस लड़ाई लड़ रही हैं। किसान कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाएंगे और किसानों को भारत अमेरिका ट्रेड डील से होने वाले नुकसान को लेकर जानकारी देते हुए जागरूक करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।