हस्तिनापुर में निकाली गई भव्य निशान यात्रा, गूंजे जयकारे

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - हस्तिनापुर में लाडले खाटू वाले की सेवा समिति द्वारा श्री खाटू श्याम गुणगान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को निशान यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा का उद्देश्य श्री श्याम बाबा के महाबलिदान को मान्यता देना था।

हस्तिनापुर में निकाली गई भव्य निशान यात्रा, गूंजे जयकारे

हस्तिनापुर कस्बे के रामलीला ग्राउंड में लाडले खाटू वाले की सेवा समिति हस्तिनापुर द्वारा श्री खाटू श्याम गुणगान महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए बुधवार को निशान यात्रा निकाली गई। लाडले खाटू वाले के सेवा समिति हस्तिनापुर के तत्व ज्ञान में कस्बे के रामलीला मैदान में श्री खाटू श्याम गुणगान महोत्सव का शुक्रवार की शाम गुणगान महोत्सव आयोजित होगा। बुधवार को निशान यात्रा कस्बे के रामलीला मैदान से शुरू हुई जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस आकर इस स्थान पर समाप्त हुई। निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्घालु श्याम ध्वज लेकर शामिल हुए और पदयात्रा का कस्बे के लोगों ने स्वागत किया।

यात्रा में नगर की सैकड़ों महिलाओं सहित युवा श्रद्धालु लाल, पीले ध्वज निशान लेकर भक्तगण श्याम गुणगान करते हुए शामिल हुए। सुरेंद्र नारंग ने बताया कि पद यात्रा कर निशान चढ़ाने को लेकर मान्यता यह रही है कि श्री श्याम बाबा के महाबलिदान शीश दान के लिए उन्हें निशान चढ़ाया जाता है। यह उनकी विजय का प्रतीक है, जिसमें उन्होंने धर्म की जीत के लिए दान में अपना शीश ही भगवान श्री कृष्ण को दे दिया था।श्रीहनुमान जयंती पर निकली भव्य शोभायात्राबहसूमा। नगर में बुधवार को श्रीहनुमान की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष सचिन सुकड़ी ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा मंगल बाजार स्थित हनुमान मंदिर से शुरू होकर नगर के विभिन्न मोहल्लों से होती हुई पुनः मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया तथा बैंड-बाजों की धुन पर भक्तों ने नृत्य किया। इस अवसर पर सचिन सुकड़ी ने श्रीहनुमान के चरणों में 11 हजार रुपये की भेंट अर्पित की। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे तथा पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।