शहीद फौजी की जमीन पर कब्जा, एसएसपी से शिकायत
Meerut News - मवाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की अनीता, जो कारगिल शहीद संतोष कुमार की पत्नी हैं, ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। उन पर आरोप है कि उनके जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है और उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। एसएसपी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

मवाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी कारगिल शहीद की पत्नी ने जमीन पर अवैध कब्जा, फसल नष्ट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। मंगलवार को पहाड़पुर गांव निवासी अनीता पत्नी स्वर्गीय संतोष कुमार, एसएसपी ऑफिस पहुंचीं। शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि उनके पति संतोष कुमार बीएसएफ में तैनात थे और वर्ष 2000 में जम्मू-कश्मीर के कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे। जिसके बाद सरकार की ओर से मिली आर्थिक सहायता से उन्होंने जमीन खरीदी थी। आरोप है कि इंचौली थाना क्षेत्र स्थित उनके जमीन पर एक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है।
एसएसपी ऑफिस में अधिकारियों ने पीड़िता की शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


