कांवड़ यात्रा : नानू से सरधना पुल तक लग गईं लाइटें
कांवड़ यात्रा की तैयारी जोरों से चली रही हैं। सरधना क्षेत्र में सफाई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। पथ प्रकाश के लिए लाइटें लगाने का कार्य भी शुरू हो...
सरधना। कांवड़ यात्रा की तैयारी जोरों से चली रही हैं। सरधना क्षेत्र में सफाई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। पथ प्रकाश के लिए लाइटें लगाने का कार्य भी शुरू हो गया है। नानू से सरधना पुल तक लाइट लग चुकी हैं।
पिछले एक हफ्ते से कांवड़ यात्रा मार्ग पर तैयारियां चल रही हैं। डीएम के निरीक्षण के बाद कांवड़ मार्ग पर सफाई कार्य शुरू हो गया था जो अब जाकर पूरा हुआ है। इसी क्रम में अब पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइट लगाने का कार्य भी शुरू हो गया है। लकड़ी की बल्लियों पर एलईडी लाइट लगाई जा रही हैं जो रात में दूधिया रोशनी देने का काम करेंगी। नानू गंगनहर पुल से सरधना तक मार्ग पर एक साइड में लाइटें लग चुकी थी। आगे सलावा तक लाइट लगने का कार्य जारी था। जब एसडीएम अमित गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तैयारियों का वह लगतार जायजा ले रहे हैं। शिविर लगाने के लिए लोगों को अनुमति भी दी जा रही है। एक दो दिन में लोग शिविर लगाने शुरू कर देंगे।
