ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठपांचवें दिन भी जारी रही जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल

पांचवें दिन भी जारी रही जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल

मेरठ। वरिष्ठ संवाददाता जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। जेआर...

पांचवें दिन भी जारी रही जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल
हिन्दुस्तान टीम,मेरठWed, 01 Dec 2021 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ। वरिष्ठ संवाददाता

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। जेआर ने इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य सेवाएं ठप रखीं। हड़ताल के दौरान मरीजों को परेशानी न हो। इसके लिए अन्य चिकित्सकों ने ओपीडी, इमरजेंसी समेत वार्ड में ड्यूटी कर व्यवस्थाएं संभाली। जेआर कॉलेज प्रशासनिक भवन के सामने टेंट लगाकर धरने पर बैठे रहे। फिलहाल आरडी की प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से कोई निर्देश नहीं मिले हैं। जब तक कोई निर्देश नहीं आते तब तक हड़ताल जारी रहेगी। आरडी अध्यक्ष डॉ. मयंक केसरवानी ने बताया कि हड़ताल में केवल 9.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक चलने वाली ओपीडी में काम नहीं कर रहे हैं। वार्ड, इमरजेंसी समेत अन्य सेवाओं में ड्यूटी जारी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें