
पुलिस ने युवक को उठाया, 50 हजार की घूस मांगने का आरोप
Meerut News - टीपीनगर क्षेत्र में जूस विक्रेता की फेसबुक पर कमेंट को लेकर एक युवक से बहस हुई। आरोप है कि भाजपा नेता के कहने पर पुलिस ने जूस विक्रेता को उठाया और 50 हजार की घूस मांगी। परिजनों ने एसएसपी ऑफिस में...
टीपीनगर क्षेत्र निवासी जूस विक्रेता की फेसबुक पर कमेंटबाजी को लेकर एक युवक से बहस हो गई। आरोप है कि इसी विवाद में एक भाजपा नेता के कहने पर पुलिस ने जूस विक्रेता को घर से उठा लिया। आरोप है कि उसे छोड़ने की एवज में 50 हजार की घूस मांगी जा रही है। परिजनों ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत की है। भोला रोड निवासी ज्योति और उसके परिवार को लेकर प्रजापति समाज के नेता रोहताश प्रजापति एसएसपी ऑफिस पहुंचे। ज्योति ने बताया कि उसका पति जूस का ठेला लगाता है। दो महीने पहले जूस विक्रेता की फेसबुक पर कमेंटबाजी को लेकर निखिल चपराणा नामक युवक से बहस हो गई थी।

आरोप है एक भाजपा नेता के दबाव में पुलिस ने जूस विक्रेता का चालान कर दिया। अब अदालत के समन बताकर एक दिन पहले पुलिस दोबारा से जूस विक्रेता को घर से ले गई। उसे छोड़ने की एवज में थाना पुलिस 50 हजार की रिश्वत मांग रही है। एसएसपी ऑफिस में जनसुनवाई कर रहे सीओ संतोष सिंह का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




