न्यायालय परिसर में बढ़ेंगी सुविधाएं, बस स्टॉप, एटीएम और पार्क बनेगा
Meerut News - मवाना खुर्द में न्यायालय भवन का निरीक्षण अपर जिला जज असलम सिद्दीकी और आलोक द्विवेदी ने किया। अधिवक्ताओं ने बैठने की व्यवस्था की मांग की। अदालत का शुभारंभ 13 मार्च को होगा। सुरक्षा, पार्किंग, पौधरोपण और सफाई के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। न्यायालय आमजन के लिए महत्वपूर्ण स्थान है।

मवाना। बाह्यय न्यायालय मवाना खुर्द जनपद मेरठ के नवीन न्यायालय भवन का शुक्रवार को अपर जिला जज प्रथम असलम सिद्दीकी व अपर जिला जज आलोक द्विवेदी ने निरीक्षण किया। अधिवक्ताओं ने चैंबर की जगह चिह्नित कराकर बैठने की व्यवस्था की मांग रखी। बाह्यय न्यायालय मवाना खुर्द का शुभारंभ 13 मार्च को होगा। अपर जिला जज प्रथम असलम सिद्दीकी व अपर जिला जज आलोक द्विवेदी ने बाह्यय न्यायालय मवाना खुर्द के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस चौकी, रोडवेज बस स्टॉप, बैंक एटीएम, वाटर कूलर, बैठने के लिए चेयर, जिला पंचायत से यात्री शेड, पार्किंग, वन विभाग से पौधरोपण व पार्क की साफ-सफाई, मवाना सीएचसी प्रभारी डॉ.अरूण कुमार से डिस्पेंसरी खुलवाने के आदेश दिये।
निरीक्षण के समय दोनों न्यायिक अफसरों से वरिष्ठ अधिवक्ता आदेश शर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने वार्ता की। अधिवक्ताओं के चैंबर बनाने के बाद कोर्ट शुरू करने की मांग रखी। न्यायिक अधिकारी द्वारा मौके पर अधिवक्ताओं को ले जाकर बैठने का स्थल दिखाए, जहां पर उनके बैठने की उचित व्यवस्था होगी। न्यायालय परिसर के बाहर पार्किंग व्यवस्था विकसित करने तथा जिला पंचायत स्तर पर आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने की बात कही गई। इसके अलावा वन विभाग को परिसर में पौधरोपण कर हरित क्षेत्र विकसित करने और पार्क के रूप में स्थान को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। परिसर और आसपास नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने के भी आदेश जारी किए गए। न्यायिक अधिकारियों ने कहा कि न्यायालय भवन केवल न्यायिक कार्य का केंद्र नहीं, बल्कि आमजन के लिए एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल है, इसलिए यहां मूलभूत सुविधाओं और स्वच्छ वातावरण की व्यवस्था अनिवार्य है। संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई करने को कहा गया है। इस मौके पर उप जिलाधिकारी मवाना संतोष कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया, थाना प्रभारी पूनम जादौन, मवाना सिविल बार के सचिव प्रमोद कुमार शर्मा, मवाना बार के उपसचिव सुनील कुमार, पूर्व सचिव समीर त्यागी, अधिवक्ता पवन चौहान आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



