सौहार्द्रपूर्ण संबंध बनाने की प्रेरणा देता है होली पर्व

Mar 03, 2026 02:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

Meerut News - मवाना में मदर्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रबंधिका सरबजीत घुम्मन ने होली के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को भाईचारे का संदेश दिया। प्रधानाचार्या प्रियंका सिंह ने भी मर्यादा और सद्भावना के साथ होली मनाने का महत्व बताया।

सौहार्द्रपूर्ण संबंध बनाने की प्रेरणा देता है होली पर्व

मवाना। मदर्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में सोमवार को होली उत्सव अत्यंत हर्षोउल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधिका सरबजीत घुम्मन ने होली पर्व के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं बल्कि यह भाईचारे प्रेम और एकता का भी प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वह इस पर्व से मिलने वाले संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करें। यह पर्व हमें आपसी मतभेदों को भूलकर एक-दूसरे के साथ सौहार्द्रपूर्ण संबंध स्थापित करने की प्रेरणा देता है। प्रधानाचार्या प्रियंका सिंह ने कहा कि होली का वास्तविक आनंद तभी है, जब इसे मर्यादा और सद्भावना के साथ मनाएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।