फूलों और ऑर्गेनिक गुलाल से खेली होली

Mar 03, 2026 02:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - सरधना के केके पब्लिक स्कूल में सोमवार को होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शिक्षक और स्टाफ ने फूलों और ऑर्गेनिक गुलाल से एक-दूसरे के साथ होली खेली। स्कूल के मैनेजर, सचिव और प्रधानाचार्य ने मिलकर सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ग्रुप नृत्य और गुझिया का वितरण भी किया गया।

फूलों और ऑर्गेनिक गुलाल से खेली होली

सरधना। केके पब्लिक स्कूल में सोमवार को होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल में शिक्षक, स्टाफ तथा कर्मचारियों ने आपस में फूलों और ऑर्गेनिक गुलाल से होली खेली। सभी ने एक-दूसरे के ऊपर फूल डाले तथा चेहरे पर गुलाल लगाया। स्कूल मैनेजर सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार, प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने सभी के साथ फूलों की होली खेली और पर्व की शुभकामनाएं दी। सभी शिक्षकों ने होली के गीतों पर ग्रुप नृत्य भी किया। स्कूल की ओर से गुझिया का वितरण करके सभी का मुंह मीठा कराया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।