
रोजगार मेले में 37 अभ्यर्थियों का चयन, मिले नियुक्ति पत्र
संक्षेप: Meerut News - मवाना में रोजगार मेला आयोजित किया गया, जिसमें 52 बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया। इसमें से 37 अभ्यर्थियों का चयन किया गया और उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रमुख कंपनियों जैसे श्रीराम पिस्टन और पेटीएम एडवाइस ने साक्षात्कार लिए। यह आयोजन युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए किया गया।
मवाना। मवाना ब्लॉक कार्यालय में मंगलवार को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय और मॉडल करियर सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया। इसमें विभिन्न निजी कंपनियों और संस्थानों ने भाग लिया। मेले में क्षेत्र के अनेक बेरोजगार युवाओं ने भाग लेकर अपने भविष्य को संवारने का अवसर प्राप्त किया। आयोजन के दौरान कंपनियों ने युवाओं के साक्षात्कार लिए और उनकी योग्यता के आधार पर चयन किया। इसमें 52 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 37 अभ्यर्थियों का चयन हुआ जिनको नियुक्ति पत्र दिए गए। रोजगार मेला सुबह दस बजे शुरू हुआ। मेले में श्रीराम पिस्टन, पेटीएम एडवाइस आदि चार प्रतिष्ठित कंपनियों ने 10 वीं और 12 वीं पास बेरोजगार युवक-युवतियों के साक्षात्कार लिए।

52 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। उनमें से 37 बच्चों का चयन किया गया। श्रीराम पिस्टन कंपनी में 21, पीटीएम कंपनी में 7, पुखराज हेल्थ केयर कंपनी में 6 ओर एक अन्य कंपनी में 3 अभ्यर्थियों को नौकरी मिली है। चयनित अभ्यर्थियों को बीडीओ सतीश कुमार, एडीओ पंचायत रामेश्वर दयाल, एडीओ समाज कल्याण अनिल कुमार ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। रोजगार मेला जिला समायोजन कार्यालय मेरठ निदेशक शशी भूषण की देखरेख लगाया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने में सहायक हैं और सरकार की मंशा के अनुरूप आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक कदम हैं। नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थियों ने कहा कि इस रोजगार मेले से उन्हें अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिला है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




