
ग्राहक बनकर आए बंटी-बबली ने साफ कर दिए सोने के जेवरात
Meerut News - 10 सितंबर को जानी में विधान ज्वैलर्स पर एक महिला और युवक ने जेवरात खरीदने का बहाना बनाकर चोरी की। सीसीटीवी में घटना रिकॉर्ड हुई है, जिसमें महिला ने मंगलसूत्र और 4 जोड़ी बालियां चुराईं। पुलिस ने अज्ञात...
जानी में विधान ज्वैलर्स पर 10 सितंबर को बंटी-बबली बनकर आए एक महिला और युवक ने जेवरात खरीदने के बहाने से सर्राफ का ध्यान भटकाया और काउंटर पर रखा सोने का मंगलसूत्र और 4 जोड़ी बालियां चोरी कर ली। सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकार्ड हो गई। घटना की जानकारी पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई गई है, फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। सहेंसरपाल उर्फ तुलसी निवासी जानीखुर्द की जानी में ही विधान ज्वैलर्स नाम से सर्राफ की दुकान है। सहेंसरपाल ने बताया कि 10 सितंबर को दोपहर करीब 1.30 बजे दुकान पर एक युवक और उसकी पत्नी आए थे।

दोनों ने सोने के आभूषण दिखाने को कहा था। इस दौरान कुछ अन्य ग्राहक भी आ गए और उन्हें भी जेवर और सोने की चेन दिखाने लगा। इसी दौरान महिला ने काउंटर पर रखा मंगलसूत्र और 4 जोड़ी सोने की बाली चोरी कर ली। महिला ने सारा सामान उठाया और छिपा लिया। इसके बाद आरोपियों ने एक चांदी की अंगूठी खरीदी और चले गए। बाद में जब सामान चेक किया गया तो कुछ जेवरात कम मिले। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की जांच में चोरी का खुलासा हुआ। पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया और सीसीटीवी फुटेज दिखाई गई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




