सर्राफ की दुकान से महिला ने कुंडल चोरी किए

सर्राफ की दुकान से महिला ने कुंडल चोरी किए

संक्षेप:

Meerut News - जागृति विहार के एक सर्राफ की दुकान से एक महिला ने सोने के कुंडल चुरा लिए। पीड़ित ने चोरी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई। महिला को सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पहचाना जा रहा है। दुकान के मालिक महेन्द्र...

Aug 31, 2025 03:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार स्थित सर्राफ की दुकान से एक महिला ने सोने के कुंडल चोरी कर लिए। पीड़ित सर्राफ ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान कर रही है। जागृति विहार निवासी महेन्द्र गोयल ने बताया उसकी दुकान जागृति विहार में ही सौरभ ज्वेलर्स के नाम से हैं। दुकान पर महिला कुंडल लेने आई। उसने सुई धागे वाले कुंडल लेने की इच्छा जताई। काफी देर तक वह कुंडल देखती रही। वह बिना कुंडल लिए वहां से चली गई। महिला के जाने के बाद उन्हें शक हुआ। सामान के बॉक्स चेक किए तो उसमें दो जोड़ी कुंडल गायब थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो इसमें महिला कुंडल चुराती दिखाई दी। पीड़ित ने सर्राफ ने मेडिकल थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। मेडिकल थाना प्रभारी शीलेश कुमार का कहना है कि आरोपी महिला की पहचान कर पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।