राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होगा जंगेठी गांव
भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा जंगेठी ग्राम पंचायत का चयन 2026 के राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए किया गया है। जल संरक्षण, स्वच्छता, हरित ऊर्जा व डिजिटल विकास में उत्कृष्टता के कारण यह सम्मान मिला है। 3 जून को नई दिल्ली में पंचायत को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

रोहटा विकासखंड की ग्राम पंचायत जंगेठी का चयन भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा वर्ष 2026 के राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के अंतर्गत ‘दीनदयाल सतत विकास’ श्रेणी में किया गया है। पूरे देश की लगभग ढाई लाख ग्राम पंचायतों में से केवल 42 पंचायतों को यह राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है। उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए जंगेठी पंचायत ने यह गौरव हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्राम पंचायत द्वारा जल संरक्षण, स्वच्छता, हरित ऊर्जा, डिजिटल पंचायत भवन एवं विकास कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते यह उपलब्धि हासिल हुई है। आगामी 3 जून को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में पंचायत को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।इस
उपलब्धि पर खंड विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह अहलावत,एडीओ पंचायत विश्वेंद्र सिंह, सचिव राधा शर्मा, रामदेव शर्मा, कृष्ण पाल सहित ग्रामवासियों में खुशी का माहौल है। सभी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही आशा व्यक्त की गई कि इसी प्रकार आपसी समन्वय एवं विकास कार्यों के माध्यम से विकासखंड और जनपद का नाम प्रदेश व देश स्तर पर आगे भी रोशन होता रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


