ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठवीकेंड पर सिवाया टोल प्लाजा व पल्लवपुरम में जाम ने थामे वाहनों के पहिये

वीकेंड पर सिवाया टोल प्लाजा व पल्लवपुरम में जाम ने थामे वाहनों के पहिये

बताते चले कि सिवाया टोल प्लाजा पर आए दिन लगने वाले जमा से निजात दिलाने के लिए फास्ट टैग व्यवस्था लागू की गई थी लेकिन फास्ट टैग व्यवस्था लागू होने के...

वीकेंड पर सिवाया टोल प्लाजा व पल्लवपुरम में जाम ने थामे वाहनों के पहिये
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 02 Nov 2020 03:16 AM
ऐप पर पढ़ें

दौराला। संवाददाता

हाईवे पर रविवार को सिवाया टोल प्लाजा और पल्लवपुरम में लगे जाम ने वाहनों के पहिये थाम दिये। इस दौरान मरीजों को लेकर जा रहे वाहनों के फंसने से हरकत में आई पुलिस यातायात व्यवस्था बनाने में जुटी रही। देर रात तक टोल प्लाजा और पल्लवपुरम में लगे जाम में वाहन रेंगते हुए निकल रहे थे।

रविवार को टोल प्लाजा पर सुबह से ही वाहनों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने के साथ ही वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। दोपहर बाद टोल प्लाजा पर दोनों ओर वाहनों की कतार के साथ भीषण जाम लग गया। इस दौरान वाहनों पर लगे फास्टैग में रिचार्ज नहीं मिलने से हालात बिगड़ गए और फास्टैग लाइनों में जाम लग गया। रविवार देर रात तक टोल प्लाजा और पल्लवपुरम में जाम में फंसे वाहन रेंगते हुए निकल रहे थे और पुलिस व टोल कर्मचारी यातायात व्यवस्था बनाने में जुटे थे।

रविवार को सामान्य से अधिक होता है ट्रैफिक

टोल अधिकारियों की मानें तो रविवार को छुट्टी होने के चलते हाईवे पर ट्रैफिक बढ़ जाता है। बताया गया कि सामान्य दिनों में टोल प्लाजा से 15 से 16 हजार वाहन गुजरते हैं, जबकि रविवार को यह संख्या बढ़कर 20 से 22 हजार हो जाती है।

-संपर्क मार्ग बने सहारा

रविवार को जाम के दौरान वाहन सवारों के लिए संपर्क मार्ग सहारा बने। लोगों ने जाम के दौरान वाहनों को सिवाया-भराला, दौराला-मोदीपुरम व भराला-गंगानगर संपर्क मार्गों से निकाला लेकिन वाहनों के दबाव के चलते संपर्क मार्ग पर भी जाम लगा रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें