ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठदेश-दुनिया का सबसे बड़ा जादूगर बनना है लक्ष्य : स्वरांग

देश-दुनिया का सबसे बड़ा जादूगर बनना है लक्ष्य : स्वरांग

भारत का सबसे छोटा जादूगर स्वरांग प्रितम रणदिवे (आठ वर्ष) रविवार को शहर में था। महज साढ़े तीन साल की उम्र में ही अपनी जादू की कला को रंगमंच पर बेखूबी से प्रस्तुत कर रहे इस बाल जादूगर को प्रख्यात...

देश-दुनिया का सबसे बड़ा जादूगर बनना है लक्ष्य : स्वरांग
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 25 Nov 2019 01:45 AM
ऐप पर पढ़ें

भारत का सबसे छोटा जादूगर स्वरांग प्रितम रणदिवे (आठ वर्ष) रविवार को शहर में था। महज साढ़े तीन साल की उम्र में ही अपनी जादू की कला को रंगमंच पर बेखूबी से प्रस्तुत कर रहे इस बाल जादूगर को प्रख्यात छायाकार ज्ञान दीक्षित ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में बाल जादूगर ने जादू की कला का कमाल दिखाया तो हर कोई हतप्रभ रह गया। बाल जादूगर ने कहा कि वह देश-दुनिया का सबसे बड़ा जादूगर बनना चाहता है।

कार्यक्रम में बाल जादूगर के पिता प्रीतम विजय रणविदे और माता देविका प्रीतम रणदिवे को भी सम्मानित किया गया। अभी तक बाल जादूगर 220 शो कर चुका है। बाल दिवस के मौके पर छह शो करके स्वरांग ने सभी को चौकाया था। बाल कलाकार ने जादू का कमाल दिखाया तो हर किसी ने उसे प्रोत्साहित किया। प्रख्यात छायाकार ज्ञान दीक्षित ने कहा कि इस बच्चे का कार्यक्रम एक बार सभी को देखना चाहिए। इतनी छोटी उम्र में ये इतनी सफाई से जादू की कला को पेश करता है। सभी के दिलों मे जादूगर स्वरांग ने अपनी एक जगह बना ली। कहा कि यह भगवान की कृपा है कोई बाल कलाकार छोटी उम्र में ही प्रोफेशनल प्रोग्राम करता हो। जादू की कला के साथ-साथ पढ़ाई में भी स्वरांग होशियार है।

स्वरांग स्कूल और ट्यूशन में नए-नए जादू दिखाते रहता है इसलिए वह सभी का चहेता बन गया है। जल्द ही स्वरांग एक हॉलीवुड फिल्म में भी दिखाई देगा। स्वरांग की जादू की कला से मंत्रमुग्ध लोगों ने उसकी प्रशंसा की और कहा यह बाल कलाकार देश का नाम पूरे विश्व में जादू की कला में प्रथम स्थान पर लाकर रखेगा। स्वरांग ने जादू की कला दिखाई तो लोग कहने लगे कि इतना छोटा बच्चा अपनी जादू की कला इतनी सफाई से कैसे पेश कर रहा है। स्वरांग देशभर में जगह-जगह अपनी कला दिखाकर लोगों को अचंभित कर चुका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें