ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठदेहात में जमकर बरसे बदरा, शहर में कंजूसी

देहात में जमकर बरसे बदरा, शहर में कंजूसी

मेरठ में निर्धारित तिथि पर मानसून पहुंचने के बावजूद अच्छी बारिश का इंतजार शुक्रवार को खत्म हो गया। शुक्रवार को शहर से देहात तक बारिश हुई, लेकिन बादल देहात में शहर से ज्यादा बरसे। आज से 22 जुलाई तक...

देहात में जमकर बरसे बदरा, शहर में कंजूसी
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSat, 18 Jul 2020 03:12 AM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ में निर्धारित तिथि पर मानसून पहुंचने के बावजूद अच्छी बारिश का इंतजार शुक्रवार को खत्म हो गया। शुक्रवार को शहर से देहात तक बारिश हुई, लेकिन बादल देहात में शहर से ज्यादा बरसे। आज से 22 जुलाई तक मेरठ सहित वेस्ट यूपी में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। 20-21 जुलाई को वेस्ट यूपी के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। अगले कुछ दिनों की बारिश जुलाई के आंकड़ों में व्यापक बदलाव लाएगी।

मौसम वैज्ञानिक डॉ.एन सुभाष के अनुसार शुक्रवार को मेरठ शहर में 11.5 और मोदीपुरम क्षेत्र में 52.3 मिमी बारिश हुई। ऐसे में शहर के मुकाबले देहात क्षेत्र में बादल करीब चार गुना ज्यादा बरसे। मेरठ में अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मोदीपुरम में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार के सापेक्ष दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। रात का पारा 0.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। हालांकि रात का पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। वहीं, शुक्रवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 61 रहा जो संतोषजनक श्रेणी में है।

आज से और मेहरबान होंगे बादल, कल से झमाझम

मेरठ। बादलों की बेरुखी आज से और खत्म होने के आसार हैं। डॉ.एन सुभाष के अनुसार आज भी मेरठ में हल्की बारिश होने के आसार हैं, लेकिन कल से मेरठ सहित आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं। 19 से 21 जुलाई तक गंगा के मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट होगी और उमस से राहत मिल जाएगी। डॉ.सुभाष के अनुसार 20 जुलाई को 40-55 मिमी, 21 जुलाई को 100-105 मिमी और 22 जुलाई को 45-55 मिमी बारिश होने के आसार हैं। निजी एजेंसी स्काईमेट के अनुसार पूरे उत्तर भारत में 19-22 जुलाई तक झमाझम मानसूनी बारिश होने के आसार हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें