ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठईओ और कर्मचारियों के बीच विवाद का पटाक्षेप

ईओ और कर्मचारियों के बीच विवाद का पटाक्षेप

ईओ और कर्मचारियों के बीच चल रहे विवाद का शुक्रवार को निपटारा हो गया। एसडीएम की मध्यथा में धरना स्थल पर आयोजित हुई वार्ता में एसडीएम ने पहले दोनों पक्षों को सुना उसके बाद दोनों को ही समझाते हुए मामले...

ईओ और कर्मचारियों के बीच विवाद का पटाक्षेप
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSat, 25 Jul 2020 03:18 AM
ऐप पर पढ़ें

ईओ और कर्मचारियों के बीच चल रहे विवाद का शुक्रवार को निपटारा हो गया। एसडीएम की मध्यथा में धरना स्थल पर आयोजित हुई वार्ता में एसडीएम ने पहले दोनों पक्षों को सुना उसके बाद दोनों को ही समझाते हुए मामले को निपटा दिया। विवाद निपटने के बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त किया और काम पर लौटने का विश्वास दिलाया।

बतादें कि नगर पालिका की महिला लिपिक ने ईओ अमिता वरुण पर अपने कार्यालय में बुलाकर अभद्रता करने व फाइल फेंककर मारने का आरोप लगाया था। जिसके नगर पालिका के समस्त कर्मचारियों ने ईओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। पिछले तीन दिनों से सभी कार्य बहिष्कार कर नगर पालिका में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। स्वायत शासन कर्मचारी संगठन व अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने भी उक्त धरने को अपना समर्थन दे रखा था। इस मामले को निपटाने के लिए कई बार वार्ता भी हुई, लेकिन विफल रही थी। उधर, ईओ ने भी बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी थी। इसके अलावा नए कर्मचारियों की नियुक्ती काराकर कार्य शुरू करा दिया था। गुरुवार को स्वायत शासन कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों व एसडीएम के बीच इस मामले को लेकन वार्ता भी होनी थी, लेकिन किसी कारण वश एसडीएम वार्ता में नहीं पहुंच पाए थे। शुक्रवार दोपहर एसडीएम वार्ता के लिए धरना स्थल पर पहुंचे। एसडीएम ने ईओ को भी वहीं बुला लिया। दोनों पक्षों की उन्होंने बात सुनी और फिर दोनों को ही समझाकर मामले का निस्तारण करा दिया। समझौता होने के बाद ईओ ने विवाद के समय में की गई सभी कार्रवाई वापस लेने की बात कही। कर्मचारियों ने भी काम पर वापस आने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर एसडीएम अमित कुमार भारतीय, ईओ अमिता वरुण, चेयरपर्सन पति निजाम अंसारी, कर्मचारी संगठन के प्रभुदयाल वाल्मीकि, महिपाल वाल्मीकि, सुभाष चावरिया, विपिन शर्मा, मनोज कुमार आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें