राधा गोविंद पब्लिक स्कूल और द आर्यन्स ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में आयोजित चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन 16 टीमों ने भाग लिया। अंडर-14 वर्ग में ब्रेंज एडु वर्ल्ड ने स्टेप टू सक्सेस को 2-0 से हराया। अंडर-17 वर्ग में सेंट फ्रांसिस ने डीएवी को 4-0 से शिकस्त दी। राधा गोविंद और द आर्यन्स स्कूल ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

राधा गोविंद पब्लिक स्कूल गढ़ रोड में आयोजित चार दिवसीय अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे दिन कुल 16 टीमों के बीच आठ मुकाबले खेले गए। मेरठ फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव ललित पंत मुख्य अतिथि रहे। अंडर-14 वर्ग के मुकाबलों में ब्रेंज एडु वर्ल्ड स्कूल ने स्टेप टू सक्सेस स्कूल को 2-0 से हराया, जबकि द आर्यन्स स्कूल मेरठ ने दिल्ली ग्लोबल स्कूल, मवाना को 3-0 से पराजित किया। वहीं, अंडर-17 वर्ग में बीडीएम स्कूल, मुरादनगर ने दिल्ली ग्लोबल स्कूल, मवाना को 1-0 से हराया। सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल ने डीएवी मेरठ को 4-0 से शिकस्त दी।
कृष्णा पब्लिक स्कूल ने अशोका एकेडमी को 2-1 से हराया। मेजबान राधा गोविंद पब्लिक स्कूल ने बीडीएम मुरादनगर को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं, द आर्यन्स स्कूल ने केएल इंटरनेशनल को 2-0 से मात दी। मुकाबलों के बाद राधा गोविंद पब्लिक स्कूल और द आर्यन्स पब्लिक स्कूल ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। आयोजक सचिव सुशील त्यागी ने बताया कि अगले चरण में क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


