Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsIntense Investigation in Sartaj Murder Case DNA Test Vital for Identification
सरताज हत्याकांड में डीएनए रिपोर्ट बनी अहम, डीएनए से होगी पुख्ता शिनाख्त

सरताज हत्याकांड में डीएनए रिपोर्ट बनी अहम, डीएनए से होगी पुख्ता शिनाख्त

संक्षेप:

Meerut News - सरताज हत्याकांड में पुलिस ने गहन जांच शुरू की है। शव की शिनाख्त के लिए डीएनए टेस्ट जरूरी है, जबकि परिजन शिनाख्त पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, लेकिन आरोपी फरार हैं।...

Oct 18, 2025 01:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

सरताज हत्याकांड में पुलिस गहनता से जांच में जुटी है। सरताज के साथ पुलिस ने नए सिरे उसके तहेरे भाई माहिर हत्याकांड की भी जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने भले ही सरताज के शव की शिनाख्त उसके कपड़ों से की हो लेकिन पुलिस डीएनए रिपोर्ट के बाद इस नतीजे पर पहुंचेगी कि शव सरताज का था या नहीं। परिजन डीएनए जांच पर सवाल उठा रहे हैं। जिस तरह पुलिस को शव की शिनाख्त को लेकर शंका है, अगर किसी वजह पुलिस की शंका सही साबित हुई तो मामले में नया मोड़ आ जाएगा। पुलिस अभी तक सरताज के कातिलों को पकड़ नहीं पाई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सरताज पुत्र शौकीन निवासी गांव जिसौरा का शव 14 अक्टूबर की रात हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव शरीफपुर के नाले में मिला था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रोहिल, जुल्फेकार, खुर्रम, फराहीम, फरीद, फिरोज, वकार, शाहनूर व अजहर सहित नौ लोगों के खिलाफ नामजद अगवा करने व हत्या का केस दर्ज कराया। सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस सरताज के शव की शिनाख्त को लेकर संतुष्ट नहीं है। पुलिस डीएनए टेस्ट के बाद ही शिनाख्त को पुख्ता मानेगी। वहीं परिजन डीएनए टेस्ट को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो आरोपी पक्ष की ओर से डीएनए टेस्ट के लिए जोर दिया जा रहा है। ऐसे में कई सवाल सरताज हत्याकांड को लेकर पुलिस के जहन में उठ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सुरक्षा की दृष्टि से सरताज के घर पर पुलिस तैनात है। थाना प्रभारी राम गोपाल सिंह का कहना है कि सरताज की मौत का कारण नहीं पता चला है। इसलिए बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए लैब भिजवा दिया है। शव की शिनाख्त के बारे में डीएनए रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा। डीएनए के बाद ही शिनाख्त होगी पुख्ताः एसपी देहात एसपी देहात अभिजीत सिंह का कहना है चेहरा पहचान की स्थिति में नहीं था। हालांकि परिजनों ने शव की कपड़ों से शिनाख्त कर सरताज के शव होने की पुष्टि की है लेकिन डीएनए टेस्ट के बिना पुलिस शिनाख्त को पुख्ता नहीं मानेगी। इसलिए डीएनए सैंपल कराए जा रहे हैं। ------------------------ माहिर की पत्नी से पूछताछ के लिए पहुंची पुलिस सरताज की हत्या के बाद स्टोर संचालक माहिर हत्याकांड की जांच पुलिस ने नए सिरे से शुरू कर दी है। सरताज के चचेरे भाई माहिर की हत्या हुए चार माह होने जा रहे हैं। पुलिस अभी तक उसका खुलासा नहीं कर पाई है। शुक्रवार को पुलिस की एक टीम माहिर के घर पहुंची और माहिर हत्याकांड को लेकर उसकी पत्नी महविश से पूछताछ करनी चाही। लेकिन पति की मौत के बाद वह इद्दत पर है। इस वजह से पुलिस ने पूछताछ नहीं की।