सीबीएसई 12वीं : मरियम रिजवी का आईएएस बनकर देश सेवा का सपना
स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल की छात्रा मरियम रिजवी आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं जबकि दिविशा मित्तल मैनेजमेंट में करियर बनाना चाहती हैं। मरियम पढ़ाई के साथ नए व्यंजन बनाना पसंद करती हैं और दिविशा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। दोनों छात्राएँ नियमित रूप से चार घंटे स्वअध्ययन करती हैं।

सीबीएसई 12वीं में शानदार प्रदर्शन करने वाली स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल की छात्रा मरियम रिजवी आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहती हैं। मरियम के अनुसार वह बचपन से ही प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं। पढ़ाई के साथ-साथ मरियम को घूमने और खानेपीने बेहद पसंद है। खाली समय में वह नए-नए व्यंजन बनान पसंद है। मरियम के पिता मोहम्मद कमर रिजवी किसान के साथ व्यापारी भी हैं, जबकि उनकी माता सिबा गृहणी हैं। मरियम नियमित पढ़ाई के बाद घर पर करीब चार घंटे स्वअध्ययन करती हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया का उपयोग केवल पढ़ाई से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए करती थीं।
दिविशा मैनेजमेंट क्षेत्र में बनाना चाहती हैं करियरस्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल की छात्रा दिविशा मित्तल का सपना भविष्य में मैनेजमेंट क्षेत्र में अपना करियर बनाने का है। वह 12वीं के बाद बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) की पढ़ाई करना चाहती हैं। उनका कहना है कि उन्हें शुरू से ही मैनेजमेंट और नई योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने में रुचि रही है। दिविशा के पिता रविन्द्र मित्तल एक सेल्समैन हैं, जबकि माता रेखा मित्तल गृहणी हैं। दिविशा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। पढ़ाई के साथ-साथ दिविशा को डेकोरेशन करने का भी बेहद शौक है। वह स्कूल में नियमित पढ़ाई करने के बाद घर पर प्रतिदिन करीब चार घंटे लगातार पढ़ाई करती थीं। परीक्षा के दौरान उन्होंने समय का विशेष ध्यान रखा और पूरी लगन के साथ अपने लक्ष्य पर फोकस किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


