बिजली आपूर्ति नहीं सुधरी तो बंद करने पड़ेंगे उद्योग
परतापुर इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निपुण जैन की अगुवाई में उद्यमियों ने बिजली समस्याओं के खिलाफ एमडी पीवीवीएनएल रवि गुप्ता से मुलाकात की। उन्होंने सही आपूर्ति न होने की समस्या को बताया और चेताया कि अगर हालात ऐसे ही रहे, तो उद्योगों को बंद करना पड़ेगा।

परतापुर इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निपुण जैन के नेतृत्व में बुधवार को उद्योगपुरम, गंगोल रोड, काशी क्षेत्र एवं आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों के उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता से मिला। उन्हें औद्योगिक क्षेत्र की गंभीर बिजली समस्याओं से अवगत कराया एवं मांग पत्र सौंपा। कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में ऐसे ही हालात रहे तो उद्योगों को बंद कर चाबियां अफसरों को सौंपनी पड़ेगी। उद्यमियों ने एमडी को उद्योगपुरम, गंगोल रोड, काशी क्षेत्र एवं अछरोंडा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती, फाल्ट के कारण घंटों तक बाधित रहने वाली आपूर्ति की समस्या बताई। निपुण जैन ने कहा कि उद्योगपुरम एवं गंगोल रोड क्षेत्र के उद्योग अभूतपूर्व बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में गंगोल रोड उद्यमी अपार बंसल, ऋतिक अग्रवाल, उद्योगपुरम क्षेत्र के उद्यमी अनुराग अग्रवाल, मनोज गुप्ता, राकेश भल्ला, मुकेश तनेजा, सुनील मित्तल रहे।
बिजली आपूर्ति बहाली की समस्या
पांच से दस घंटे तक लग जाते हैं बिजली आपूर्ति बहाली में
उद्यमी मनोज गुप्ता ने कहा कि कई बार फाल्ट होने पर पांच से दस घंटे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाती। उद्योगपति अनुराग अग्रवाल ने कहा कि उद्योगपुरम क्षेत्र में बिजली की अनिश्चित आपूर्ति के कारण उत्पादन योजना बनाना कठिन हो गया है। गंगोल रोड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से अपार बंसल ने कहा कि गंगोल रोड क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था के व्यापक सुधार की आवश्यकता है।
एमडी के निर्देश
एमडी रवीश गुप्ता ने मुख्य अभियंता मेरठ जोन रजनीकांत मिश्रा से फोन पर वार्ता कर आवश्यक निर्देश दिए। नए विद्युत उपकेंद्र की मांग पर स्पष्ट किया कि विभाग की ओर से इसके निर्माण में कोई बाधा नहीं है। यदि प्रशासन द्वारा गंगोल रोड क्षेत्र में उपयुक्त भूमि चिह्नित कर पीवीवीएनएल को उपलब्ध करा दी जाती है तो छह माह के भीतर नए सब-स्टेशन की स्थापना की दिशा में कार्य प्रारंभ कर सकता है।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Salim Ahmadशॉर्ट बायो: सलीम अहमद पिछले करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ में उद्योग, व्यापार और कारोबार बीट कवर कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
सलीम अहमद मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान, मेरठ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में उद्योग, व्यापार और कारोबार पर केंद्रित खबरें करते हैं। उन्होंने प्रिंट एवं डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
कॅरियर का सफर
सलीम अहमद ने कॅरियर की शुरुआत 1996 में राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रमुख अखबार से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद 2000 से 2006 तक अमर उजाला के साथ जुड़े रहे। 2006 में हिन्दुस्तान से जुड़कर काम शुरू किया और वर्तमान में उद्योग, व्यापार और कारोबार क्षेत्र में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीए और मास कम्युनिकेशन में डिग्री हासिल की। सलीम कारोबार, उद्योग, व्यापार बीट पर कमांड होने के साथ बिजली, वन विभाग और अन्य जुड़े विषयों पर अच्छी पकड़ रखते हैं।
विजन
उद्योग, व्यापार, कारोबार, फिल्म-इंटरटेनमेंट विषयों पर सलीम की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। सलीम का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। इसको केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
उद्योग और कारोबार पर मजबूत पकड़ है। निर्यात और खेल उद्योग की खबरों में उन्हें महारत हासिल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


