
100 कुंतल राशन लेकर पंजाब रवाना हुए भाकियू कार्यकर्ता
Meerut News - भारतीय किसान यूनियन ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए राशन और दवाई का सामान भेजना शुरू किया है। मेरठ के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में किसान एक दर्जन गांवों से 100 कुंतल राशन लेकर पंजाब के लिए...
भारतीय किसान यूनियन द्वारा पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए लगातार राशन और दवाई आदि सामान भिजवाया जा रहा है। गुरुवार को भाकियू मेरठ के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में मेरठ के किसान एक दर्जन गांवों से 100 कुंतल राशन लेकर पंजाब के लिए रवाना हो गए। राशन में मुख्य रूप से दाल, चावल, सरसों का तेल, रिफाइंड तेल, चाय पत्ती, तीन क्विंटल नमक, एक हजार सेनेटरी पैड, पांच हजार बुखार वर सरदर्द की गोली, मिर्च मसाले, बिस्कुट के पांच हजार पैकेट आदि शामिल हैं। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि आज एक दर्जन गांवों के किसानों ने 100 कुंतल राशन एकत्रित किया और आगे भी राशन एकत्रित करके पहुंचाते रहेंगे।

इस दौरान सत्ते, केपी, विनोद, वीरेंद्र, कृष्णपाल, वीर सिंह, राजेंद्र, बबलू, हर्ष चहल, अनूप, मोहित, विनय, विपुल, सचिन, सुनील, सुखपाल आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




