बिजनौर : ब्लॉक अध्यक्ष परिवर्तन को लेकर भकियू टिकैत का विरोध प्रदर्शन
Meerut News - नूरपुर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नए ब्लाक अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह के मनोनयन के खिलाफ विरोध हो रहा है। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अमरपाल सिंह ने आपात बैठक में इस मनोनयन को गलत बताया और कहा कि जिला अध्यक्ष ने अपने चहेते को मनोनित किया है। विरोध जारी रहेगा जब तक कि पद का परिवर्तन नहीं किया जाता।
नूरपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लाक अध्यक्ष के नए मनोनयन को लेकर यूनियन दो गुटों में बंटती नजर आ रही है। रविवार को पूवॅ ब्लाक अध्यक्ष अमरपाल सिंह ने गांव बुड़पुर में आपात बैठक बुलाकर नव मनोनित ब्लाक अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह के मनोनयन का विरोध कर दिया। भकियू टिकैत के दो वर्ष तक ब्लाक अध्यक्ष रहे अमरपाल सिंह ने कहा कि उन्होंने अनेक मजदूर व किसानों के किए संघर्ष कर उनके काम कराए। सब कुछ ठीक चल रहा था मगर अचानक जिला अध्यक्ष सुनील प्रधान ने उनसे इस्तीफा लिखवाकर अपने चहेते को नूरपुर ब्लाक अध्यक्ष पद पर मनोनीत कर दिया।
वक्ताओं ने कहा कि नव मनोनीत ब्लाक अध्यक्ष कभी भी ब्लाक या तहसील की मासिक पंचायत में कभी दिखाई नहीं दिए। निवर्तमान युवा ब्लॉक अध्यक्ष मोनू चौधरी ने कहा कि जिला अध्यक्ष रिश्तेदारों को पद बांट रहे हैं, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। अशोक धनकड़ ने कहा कि संगठन सबको साथ लेकर चलता है जबकि जिला अध्यक्ष अपनी मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा संगठन हित में यूनियन के शीर्ष पदाधिकारियों को समय रहते उचित निर्णय लेना चाहिए अन्यथा यूनियन को नुकसान होगा। निर्णय लिया गया कि भारतीय किसान यूनियन हित में जब तक ब्लॉक अध्यक्ष पद का परिवर्तन नहीं किया जाता विरोध जारी रहेगा। पंचायत में प्रशांत कुमार, देवेंद्र सिंह, भूल सिंह, कावेंद्र सिंह, नरेश सिंह, भूरे सिंह, धीर सिंह, यशवीर सिह, यादराम सिंह, रोहताश सिह, अनिक चौधरी व तिरेंद्र सिंह आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


