आर्मी में शामिल होने का सुनहरा मौका! अग्निवीर के विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, यहां करें अप्लाई

Feb 17, 2026 05:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

Meerut News - मेरठ में भारतीय सेना भर्ती कार्यालय ने 2026 के लिए भर्ती प्रक्रिया का शेड्यूल जारी किया है। अग्निवीर के विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 1 अप्रैल 2026 तक किया जा सकता है। परीक्षा जून में होगी, और आवेदन शुल्क 250 रुपये है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

आर्मी में शामिल होने का सुनहरा मौका! अग्निवीर के विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, यहां करें अप्लाई

भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) मेरठ ने वर्ष 2026 के लिए 'सेना में भर्ती प्रक्रिया' का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत अग्निवीर के विभिन्न पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोई भी पात्र युवा एक अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकता है। जून में लिखित परीक्षा होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। चयन प्रक्रिया विभिन्न चरणों में होगी। सेना भर्ती कार्यालय मेरठ के निदेशक कर्नल सत्यजीत बेवले की ओर से इसकी सूचना जारी कर दी गई है।

भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (General Duty) अग्निवीर क्लर्क / स्टोर कीपर (Clk / SKT) अग्निवीर तकनीकी (Technical) अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास और 8वीं पास) पर चयन किा जाएगा।

इच्छुक अभ्यार्थी आधिकारिक पोर्टल पर आईडी बनाकर आवेदन कर सकते हैं । ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। निर्धारित केंद्र पर ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा दें। परीक्षा के परिणामों के आधार पर मेरिट सूची जारी की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;