Meerut News: सट्टा प्रदर्शन मेले में पहले दिन 129 शिकायतें दर्ज
Meerut News: सहकारी गन्ना विकास समिति मवाना में सोमवार को सट्टा प्रदर्शन मेले की शुरुआत की गई। समिति के चेयरमैन विनोद भाटी ने मेले का उद्घाटन किया। यहां किसानों को उनकी गन्ना रकबे और समस्याओं का समाधान किया जाएगा। पहले दिन 129 शिकायतें दर्ज की गई। मेला 25 सितंबर तक चलेगा।

Meerut News: सहकारी गन्ना विकास समिति मवाना के परिसर में सोमवार को सट्टा प्रदर्शन मेले का शुभारंभ किया गया। समिति के चेयरमैन विनोद भाटी ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। मेले में किसानों को उनके गन्ना रकबे, सट्टा, पर्ची सहित अन्य गन्ना संबंधी जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही किसानों की समस्याओं और शिकायतों का शीघ्र समाधान कराने की व्यवस्था की गई है। मेले के पहले दिन किसानों की ओर से कुल 129 शिकायतें दर्ज कराई गईं। गन्ना विकास विभाग के वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक भूपेश कुमार राय ने संबंधित पर्यवेक्षकों को शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जानकारी दी कि सहकारी गन्ना विकास समिति मवाना के परिक्षेत्र में वर्तमान में 55,270 कृषक पंजीकृत हैं। इन किसानों ने करीब 47 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की फसल बोई है। सट्टा प्रदर्शन मेला 25 सितंबर तक चलेगा। किसान इस दौरान समिति में पहुंचकर अपने गन्ना रकबे, सट्टे, पर्ची और अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं।वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक भूपेश कुमार राय ने क्षेत्र के नए किसानों से 30 सितंबर तक समिति का सदस्य बनने की अपील की। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद सदस्य बनाए जाने की प्रक्रिया नहीं हो सकेगी। इस अवसर पर सहकारी गन्ना विकास समिति मवाना के सचिव विक्रम बहादुर सिंह सहित समिति के कर्मचारी और किसान मौजूद रहे।


