ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठशोभायात्रा निकालकर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

शोभायात्रा निकालकर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

कस्बा स्थित पवनसुत पैलेस में शनिवार को श्रीमद्भावगत कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व कस्बे में शोभायात्रा निकाली...

शोभायात्रा निकालकर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSun, 26 Sep 2021 03:33 AM
ऐप पर पढ़ें

दौराला। संवाददाता

कस्बा स्थित पवनसुत पैलेस में शनिवार को श्रीमद्भावगत कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा का शुभारंभ नारियल फोड़कर समाजसेवी अजय गुप्ता और ब्लॉक प्रमुख शर्मिष्ठा देवी ने किया। बैंडबाजों की धुन पर शोभायात्रा मिल बाजार से होते हुए सरधना रोड, दौराला चौपले से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। महिला श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य किया और व्यापारियों ने फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कथा व्यास गिरी शुभम आर्य ने कथा सुनने के महत्व को बताया। कहा कि प्रत्येक अमावस्या को खीर, पूरी और हलवे का गोमाता को भोग लगाना चाहिए। कथा व्यास ने पहली रोटी गाय के नाम की निकालने और सप्ताह में एक दिन मंदिर अवश्य जाने के लिए कहा। इस दौरान आरती के साथ श्रीकृष्ण को हलवे का भोग लगाया गया। शोभायात्रा के दौरान नवाब सिंह अहलावत, प्रदुमन जैन, संजय नामदेव, मंगूमल शर्मा, मनमोहन, प्रदीप, विभोर, जोगिन्द्र कुमार, संजय गुप्ता, लवली आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें