सैन्य क्षेत्र में आधुनिक पिकलबॉल कोर्ट का उद्घाटन

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - मंगलवार को अब्दुल हमीद सैनिक इंस्टीट्यूट में एक आधुनिक पिकलबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि मेजर जनरल सुमित राणा ने कहा कि यह समग्र विकास के प्रति सैन्य प्रशासन की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस अवसर पर कक्षा-10 और 12वीं के छात्रों ने कोर्ट का उद्घाटन किया।

सैन्य क्षेत्र में आधुनिक पिकलबॉल कोर्ट का उद्घाटन

सैन्य क्षेत्र स्थित अब्दुल हमीद सैनिक इंस्टीट्यूट के प्रांगण में मंगलवार को एक नए और आधुनिक पिकलबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि पश्चिम यूपी सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल सुमित राणा रहे। डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर एसके सिंह समेत अन्य सैन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। जीओसी और डिप्टी जीओसी की मौजूदगी में कक्षा-10 और 12वीं के छात्र मास्टर निकित राठी, मिस आयुषी, मास्टर प्रशांत कुमार और मिस समीक्षा यादव से पिकलबॉल कोर्ट का उद्घाटन कराया गया। जीओसी मेजर जनरल सुमित राणा ने कहा कि यह समग्र विकास के प्रति सैन्य प्रशासन की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। पिकलबॉल को लॉन टेनिस, बैडमिंटन और टेबल टेनिस का एक अनूठा संगम बताया गया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।