नगर पंचायत हर्रा में लाखों की लागत से बने श्मशान स्थल का लोकार्पण

Feb 09, 2026 02:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - नगर पंचायत हर्रा में नवनिर्मित अत्याधुनिक श्मशान स्थल का लोकार्पण किया गया। इसका उद्घाटन कुंवर मोहम्मद अली ने किया। लगभग 29 लाख रुपये की लागत से बनाए गए इस स्थल से नगरवासियों को सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण अंतिम संस्कार की सुविधा मिलेगी। श्मशान स्थल में आधुनिक सुविधाओं का ध्यान रखा गया है।

नगर पंचायत हर्रा में लाखों की लागत से बने श्मशान स्थल का लोकार्पण

सरूरपुर। नगर पंचायत हर्रा में नवनिर्मित अत्याधुनिक श्मशान स्थल का लोकार्पण किया गया। इसका विधिवत उद्घाटन हर्रा चेयरमैन कुंवर मोहम्मद अली ने किया। रविवार को नगर पंचायत हर्रा में लगभग 29 लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया गया है। इससे पहले कस्बे में अंतिम संस्कार की समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब श्मशान स्थल के निर्माण से नगरवासियों को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और गरिमापूर्ण वातावरण में अंतिम संस्कार की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। लोकार्पण के दौरान हर्रा चेयरमैन कुंवर मोहम्मद अली ने कहा कि नगर पंचायत का लक्ष्य नागरिकों को मूलभूत और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने बताया कि श्मशान स्थल में मजबूत चबूतरे, वर्षा से बचाव हेतु शेड, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, चारदीवारी, इंटरलॉकिंग मार्ग व नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था की गई है जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर रणवीर ठेकेदार, नरेश, राकेश, प्रमोद, अजय, दीपक, विकास, कोमल, सभासद कामिल पुंडीर, इरशाद, रिहान, नौशाद, नबीशेर, नदीम, महकार व अंकुश आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।