कृषि विश्वविद्यालय में दीक्षांत से पहले दीक्षोत्सव शुरू

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 20 जुलाई को दीक्षांत समारोह से पहले दीक्षोत्सव का शुभारंभ किया गया है। कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने बताया कि इस वर्ष नवाचार और मां-बेटी स्वास्थ्य सम्मेलन को विशेष महत्व दिया गया है। विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

कृषि विश्वविद्यालय में दीक्षांत से पहले दीक्षोत्सव शुरू

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 20 जुलाई को होने वाले दीक्षांत समारोह से पहले दीक्षोत्सव का शुभारंभ कर दिया गया है। मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव है। इस वर्ष दीक्षोत्सव में नवाचार और मां-बेटी स्वास्थ्य सम्मेलन को भी विशेष महत्व दिया गया है, जिसमें छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। विश्वविद्यालय में 25 जून तक साहित्यिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, कलात्मक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कुलसचिव डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि निबंध, भाषण, कविता पाठ, देशभक्ति गीत, सामान्य ज्ञान, लोकनृत्य, पोस्टर, स्लोगन और रंगोली प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।

विजेताओं को समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा। बैठक में विश्वविद्यालय के विभिन्न अधिकारी, अधिष्ठाता एवं शिक्षक मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।