ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठभावनपुर के जंगल में गोकशों ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर की फायरिंग, एक दबोचा

भावनपुर के जंगल में गोकशों ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर की फायरिंग, एक दबोचा

भावनपुर के मोरना-नंगला साहू के जंगल में बुधवार देररात गोकशी का प्रयास किया गया। इस दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गोकशों को घेर लिया। गोकशों ने इस...

भावनपुर के जंगल में गोकशों ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर की फायरिंग, एक दबोचा
हिन्दुस्तान टीम,मेरठFri, 19 Aug 2022 02:30 AM
ऐप पर पढ़ें

भावनपुर के मोरना-नंगला साहू के जंगल में बुधवार देररात गोकशी का प्रयास किया गया। इस दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गोकशों को घेर लिया। गोकशों ने इस दौरान फायरिंग कर दी। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दो फरार हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार दिखाया है। मुकदमा दर्ज किया है। लगातार हो रही गोकशी की घटनाओं को लेकर हिंदू संगठनों ने रोष जताया है।

भावनपुर के मोरना के जंगल में बुधवार देररात गोकशों की सूचना बजरंग दल कार्यकर्ताओं को मिली थी। बजरंग दल कार्यकर्ता राजू त्यागी निवासी मोरना और उनके साथियों ने मिलकर गोकशों को घेरने का प्रयास किया। दो आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को मौके पर दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान नदीम निवासी नंगलासाहू के रूप में हुई। फरार होने वाले आरोपियों की पहचान शाहरूख और तालिब के रूप में हुई है। दोनों भाई बताए गए हैं। हमले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर दो गोवंश बरामद किए, जिनके पैर बांधे हुए थे। पुलिस को मौके पर गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद हुए। मौके से कुछ ऐसे नशे के इंजेक्शन बरामद हुए हैं, जिन्हें पशुओं को लगाकर उन्हें लाया जाता है। बजरंग दल कार्यकर्ता राजू त्यागी निवासी मोरना की ओर से भावनपुर थाने में तहरीर दी गई, जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें