ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठमेरठ मंडल में छह हजार के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

मेरठ मंडल में छह हजार के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

मेरठ मंडल में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमित केस को लेकर अब शासन अधिक चिंतित दिख रहा है। मंडल के छह जिलों में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा छह हजार के करीब पहुंच गया है। इस कारण अब मेरठ मंडल पर शासन का...

मेरठ मंडल में छह हजार के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 29 Jun 2020 01:50 AM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ मंडल में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमित केस को लेकर अब शासन अधिक चिंतित दिख रहा है। मंडल के छह जिलों में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा छह हजार के करीब पहुंच गया है। इस कारण अब मेरठ मंडल पर शासन का विशेष जोर है।

मंडल के सभी छह जिलों में लगातार केस बढ़ते जा रहे हैं। गौतमबुद्धनगर जिला प्रदेश के सभी 75 जिलों में कोरोना संक्रमण के मामले में आगे चल रहा है। गौतमबुद्धनगर जिले में कोरोना संक्रमित केस की संख्या 2094 हो गई है। वहीं गाजियाबाद जिले में 1392, मेरठ में 955 तक आंकड़ा पहुंच गया है। हापुड़ जिले में यह संख्या 599, बुलन्दशहर में 586 और बागपत जिले में 259 हो गई है। इस तरह मंडल में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 5885 हो गई है।

मेरठ मंडल के जिले

गौतमबुद्धनगर 2094

गाजियाबाद 1392

मेरठ 955

हापुड़ 599

बुलन्दशहर 586

बागपत 259

कुल 5885

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें