रोहटा क्षेत्र के 32 विकास कार्यों पर लगी मुहर

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - रोहटा ब्लॉक मुख्यालय पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। इसमें 32 विकास प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिसमें नाली निर्माण, खड़ंजा, टाइल्स बिछाने और आरसीसी सड़क निर्माण शामिल हैं। एडीओ पंचायत ने साफ-सफाई पर जोर देते हुए कहा कि गांवों के मुख्य मार्गों पर कूड़ा नहीं होना चाहिए।

रोहटा क्षेत्र के 32 विकास कार्यों पर लगी मुहर

रोहटा ब्लॉक मुख्यालय पर शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से करीब 32 विकास प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तावों में मुख्य रूप से नाली निर्माण, खड़ंजा, टाइल्स बिछाने और आरसीसी सड़क निर्माण जैसे कार्य शामिल रहे। बैठक के दौरान गांवों में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित प्रस्तावों पर विचार करते हुए उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। बैठक में एडीओ पंचायत विश्वेंद्र सिंह ने सभी ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों को निर्देश देते हुए कहा कि गांवों के मुख्य मार्गों पर कहीं भी कूड़ा-कचरा नहीं पड़ा होना चाहिए।

उन्होंने साफ कहा कि यदि किसी गांव के मुख्य रास्तों पर कूड़ा डाला पाया गया तो संबंधित गांव के पंचायत सचिव के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा गांवों में कूड़ा निस्तारण केंद्र (डंपिंग सेंटर) स्थापित किए गए हैं, इसलिए गांव का सारा कूड़ा उसी निर्धारित स्थान पर डाला जाए। यदि कोई गांव इस व्यवस्था का पालन नहीं करता है और मुख्य मार्गों या सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डाला जाता है तो इसकी जिम्मेदारी सीधे संबंधित पंचायत सचिव की मानी जाएगी।बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, विकास कार्यों को समय पर पूरा कराने और शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों से गांवों में साफ-सफाई बनाए रखने और विकास कार्यों की नियमित निगरानी करने की अपील की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख रेखा रानी, प्रमुख पति परवीन दिलवरा, अमित, विजेंद्र प्रमुख, खंड विकास अधिकारी बीरेंद्र अहलावत, योगेंद्र सिंह पूर्व प्रमुख, ग्राम प्रधान आशा सांगवान, कुलदीप हुड्डा, सलीम मलिक, नजाकत उर्फ गोटी, प्रदीप सांगवान, अशोक, मनोज, सतीश, ग्राम पंचायत सचिव कृष्ण पाल प्रजापति, सुभाष सहित क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।