चारागाह भूमि से हटा अवैध कब्जा, करेंगे पौधारोपण
काशी गांव में गुरुवार को नगर निगम ने चारागाह की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटा दिया।

काशी गांव में गुरुवार को नगर निगम ने चारागाह की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटा दिया। यह कार्रवाई नगरायुक्त के निर्देश पर की गई। हाल ही में उन्होंने स्थल का निरीक्षण कर चारागाह की जमीन को कब्जामुक्त कराने के आदेश दिए थे। नगरायुक्त ने निरीक्षण के दौरान पाया था कि चारागाह की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा गया है, जिससे भूमि के मूल उद्देश्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। नगरायुक्त के आदेश के बाद नगर निगम के सहायक नगरायुक्त तनुजा निगम और प्रभारी सम्पत्ति अधिकारी भोलानाथ गौतम लेखपाल राजकुमार, धर्मेश और प्रवर्तन दल की टीम के साथ काशी गांव पहुंचे और चारगाह की जमीन पर हो रखे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की और भूमि को कब्जामुक्त कराया।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, कब्जामुक्त कराई गई भूमि पर शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में हरित वातावरण को बढ़ावा मिल सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


