अवैध खनन कर रहे डंपर और जेसीबी सीज किए
Meerut News - क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की। किसानों की शिकायत पर डीएम के आदेश पर दो जेसीबी और मिट्टी से भरे दो डंपर जब्त किए गए। खनन माफियाओं के हौसले बुलंद थे, लेकिन प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। तहसीलदार ने कहा कि अगर अवैध खनन जारी रहा, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध खनन पर आखिरकार प्रशासन को चाबुक चलाना ही पडा। जब किसानों ने डीएम से शिकायत की तो प्रशासन हरकत में आया और दो जेसीबी व मिट्टी से लदे दो डंपर कब्जे में लेते हुए सीज करते हुए थाना पर सुपुर्द कर दिए गये है। हस्तिनापुर क्षेत्र में अवैध खनन करने वाले खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि पूरी रात मुख्य मार्ग से या फिर सेंचुरी क्षेत्र के आरक्षित जंगल से होकर मिट्टी से लदे डंपर गुजरते है। परंतु प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही की जाती है। मंगलवार को सैफपुर कर्मचंदपुर गांव के कुछ किसानों ने डीएम से शिकायत करते हुए बताया कि उनके खेतों के पास काफी गहराई तक खनन करते हुए जेसीबी से मिट्टी उठाई जा रही है।
जो कि अवैध है तथा उनके खेतों के लिए हानिकारक है। जैसे ही मामला डीएम के संज्ञान में आया तो तहसील प्रशासन हरकत में आया और मंगलवार की रात ही इकवारा गांव के समीप से अवैध खनन कर रहे दो जेसीबी व मिट्टी से लदे दो डंपर कब्जे में लेते हुए सीज करते हुए थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिए है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि उक्त दोनों डंफरों पर पीछे की ओर की नंबर प्लेट ही नहीं लगी। इसे प्रशासन की लापरवाही कहें या अनदेखी। इस संबंध में नायब तहसीलदार अंकित तोमर द्वारा कार्यवाही की गयी है। तहसीलदार मवाना निरंकार सिंह का कहना है कि यदि अवैध खनन होता पाया गया तो सख्त कार्यवाही की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


