Meerut News: पुलिस ने गस्त के दौरान तमंचा कारतूस सहित एक दबोचा

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: खरखौदा पुलिस ने गस्त के दौरान एक युवक मोनिस को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा मिला। आरोपी को थाने लाकर रिपोर्ट दर्ज की गई और कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।

Meerut News: पुलिस ने गस्त के दौरान तमंचा कारतूस सहित एक दबोचा

Meerut News: खरखौदा पुलिस ने गस्त के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। थाना प्रभारी समय पाल अत्री के अनुसार उपनिरीक्षक सूरज सिंह, शिवम मिश्रा बुधवार रात उलधन मार्ग पर गस्त कर रहे थे इसी दौरान उक्त मार्ग घुमता हुआ एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया टोकने पर वह भागने लगा पुलिस ने पीछा कर कुछ दूरी पर युवक को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोनिस पुत्र यामीन निवासी गांव उलधन बताया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा 315 बोर व कारतूस बरामद हुआ पुलिस ने थाने लाकर रिपोर्ट दर्ज कर गुरुवार उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।