Meerut News: डूंगर में सहरावत रास्ते से अवैध कब्जा हटाया

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: रोहटा ब्लॉक के डूंगर गांव में मंगलवार को सहरावत चौपाल वाले रास्ते पर अवैध कब्जे को हटाने और समतलीकरण का कार्य किया गया। ग्राम प्रशासक आशा सांगवान ने ग्रामीणों की सहमति से चबूतरे हटाए। विधायक गुलाम मोहम्मद की निधि से 10 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग कार्य शुरू हुआ, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली।

Meerut News: डूंगर में सहरावत रास्ते से अवैध कब्जा हटाया

Meerut News: रोहटा ब्लॉक के डूंगर गांव में मंगलवार को सहरावत चौपाल वाले रास्ते पर अवैध रूप से किए गए कब्जे को हटा ग्राम प्रशासक द्वारा रूटावेटर चलाकर समतलीकरण का कार्य किया गया। जिस पर विधायक निधि से दस लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग कार्य शुरू होने से ग्रामीणों के राहत ली। बता दे कि ग्राम डूंगर में सहरावत चौपाल वाले रास्ते पर ग्रामीणों द्वारा चबूतरे बनाकर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था। मंगलवार को ग्राम प्रशासक आशा सांगवान द्वारा ग्रामीणों की सहमति बनाकर मकान के बाहर ग्रामीणों द्वारा बनाए गए दो फुट ऊंचे चबूतरे को हटाया गया। ओर ट्रैक्टर से रूटा वेटर चलाकर रास्ते का समतलीकरण का कार्य किया गया।

रास्ते के निर्माण और इंटरलॉकिंग कार्य पर करीब 10 लाख रुपये की लागत से क्षेत्रीय विधायक गुलाम मोहम्मद द्वारा इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू करा दिया गया है। रास्ते के मतलीकरण के दौरान मौके पर जितेन्द्र फौजी, मुकेश फौजी, रामकुमार, संजय, अजयपाल कृष्णपाल, ओमपाल, कुसुमपाल, विपिन, शील कुमार, बंटी, आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: डूंगर में सहरावत रास्ते से अवैध कब्जा हटाया